Homeराज्य-शहरमुंबई पुलिस की भोपाल में बड़ी कार्रवाई: करोड़ों रुपए की साइबर...

मुंबई पुलिस की भोपाल में बड़ी कार्रवाई: करोड़ों रुपए की साइबर ठगी के मामले में भोपाल से दंपती को हिरासत में लिया – Bhopal News



भोपाल के न्यू मार्केट से शनिवार की शाम को मुंबई पुलिस ने दंपती को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को करोड़ों रूपए की साइबर ठगी के एक मामले में उनकी तलाश थी।

.

लोकेशन के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई में भोपाल क्राइम ब्रांच का भी सहयोग लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सुधांशु नाम के व्यक्ति व उसकी पत्नी को हिरासत में दिया गया है।

मुंबई पुलिस दोनों को ट्रेस करती हुई भोपाल पहुंची थी। यहां क्राइम ब्रांच को उनकी सूचना दी और क्राइम ब्रांच की टीम के सहयोग से दोनों को हिरासत में लिया गया है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी अखिल पटेल ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच भोपाल आई थी, यहां से दो लोगों को हिरासत में लिया। इस बात की जानकारी नहीं दी है कि किस मामले में उनकी तलाश थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version