घटनास्थल पर पुलिस की टीम और अन्य लोग मौजूद।
पंजाब के मुक्तसर जिले में शनिवार सुबह बाप और बेटे ने नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मौके से आवश्यक बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
.
जानकारी के अनुसार जैतो के गांव मड़ाक के रहने वाले गुरलाल (34) और उसके 15 वर्षीय बेटे बलजोत ने आज सुबह करीब 8 बजे नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन दोनों को तलाश में लगाया गया है। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि गोताखोर मौके पर पहुंच चुके हैं। बठिंडा से NDRF की टीम भी बुलाई गई है।
घटना से पहले बनाया वीडियो
पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना से पहले गुरलाल ने एक वीडियो भी बनाया था। पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है। डीएसपी ने कहा कि शव मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में आवश्यक बयान दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच करेगी।