Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर में नाली निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े: छह लोग...

मुजफ्फरनगर में नाली निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े: छह लोग घायल, गांव में पुलिसकर्मी तैनात – Muzaffarnagar News



मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। मार पिटाई के बाद दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। पथराव के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

.

मामला दो अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए स्थिति को संभाला। सीओ ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। गांव कैलावडा निवासी अहसान शुक्रवार को अपने घर के बाहर नाली का निर्माण कर रहा था। अहसान दूसरे पक्ष अनिल शर्मा के घर के सामने से नाली का पानी निकालने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

छत से दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। अहसान पक्ष के लोगों ने छत से दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया। जिसमें अनिल के अलावा सुशील, राजेन्द्र, दीपक, अश्वनी शर्मा घायल हो गए। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर सीओ राम आशीष यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नाली के निर्माण को लेकर जांच पड़ताल की। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। वहीं दूसरी ओर पथराव में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बन गई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version