Homeविदेशमेक्सिको में त्योहार के दौरान गोलीबारी, 12 लोगों की मौत: 20...

मेक्सिको में त्योहार के दौरान गोलीबारी, 12 लोगों की मौत: 20 घायल, कई की हालात गंभीर; मरने वालों में 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल


मेक्सिको सिटी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
(तस्वीर प्रतीकात्मक है।) - Dainik Bhaskar

(तस्वीर प्रतीकात्मक है।)

मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के इरापुआतो शहर में मंगलवार रात भीषण गोलीबारी हुई। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं।

उस वक्त लोग इरापुआतो में सेंट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार के मौके पर सड़क पर नाच-गाना और जश्न मना रहे थे। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को दी।

मरने वालों में से 11 की पहचान हो चुकी है। इनमें 8 पुरुष, 2 महिलाएं और एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल है।

सोशल मीडिया पर हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोगों के जश्न मनाने के दौरान गोलीबारी की आवाज सुनी गई।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल

राष्ट्रपति शिनबाम ने हादसे पर दुख जताया

राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले पर दुख जताया और कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

इरापुआतो के अधिकारी रोडोल्फो गोमेज सेरवांतेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेक्सिको मरने वालों की संख्या 12 हो चुकी है और कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इरापुआतो की स्थानीय सरकार ने इस हमले को कायरतापूर्ण बताया और कहा कि सुरक्षा बल जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रहे हैं।

हादसे के बाद तस्वीरें…..

तस्वीर घटना स्थल की एक दीवार में बने गोलीबारी के निशान की है।

गोलीबारी के बाद मौके पर साफ-सफाई करते स्थानीय लोग।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version