पालकी में सवार होकर निकले भगवान परशुराम।
सागर में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। ब्राह्मण समाज ने शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली। यह रामबाग मंदिर बड़ा बाजार से शुरू हुई जो कोतवाली, तीनबत्ती तिराहे होते हुए मस्जिद के पास से पद्माकर स्कूल परिसर नमकमंडी पहुंचकर समाप्त
.
शोभायात्रा में पहली बार भगवान परशुराम बाल स्वरूप में पालकी में बैठकर नगर भ्रमण पर निकले। भगवान के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शहर में जय-जय परशुराम के जयघोष गूंजते रहे।
शोभायात्रा में मुंह से आग के गोले निकालते कलाकार।
कलाकारों ने शिव तांडव व अन्य प्रस्तुतियां दीं शोभायात्रा में झांकियां शामिल हुईं। झांकियों में मेरठ और वाराणसी की झांकी भी शामिल हुई। जिसमें कलाकारों ने आकर्षक नृत्यों की प्रस्तुति दी। शिव तांडव किया। डमरू दल के कलाकार शोभायात्रा में प्रस्तुति दी।
युवाओं ने दी अखाड़ों की प्रस्तुति।
कलाकारों ने झांकियों के साथ नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग।