HomeBlogमैदान के शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA आमने-सामने:चिंटू चौकसे बोले-पहले 10...

मैदान के शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA आमने-सामने:चिंटू चौकसे बोले-पहले 10 लाख लिए, अब तैयारी के नाम पर 4 लाख और मांगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर रीजनल पार्क के सामने मैदान के शुल्क पर कांग्रेस और इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के बीच विवाद सामने आया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि मैदान के लिए निर्धारित राशि जमा करने के बाद भी IDA की ओर से कार्यक्रम की तैयारी के नाम पर 4 लाख रुपए अतिरिक्त शुल्क मांगा गया है। चौकसे के मुताबिक मैदान के लिए आवेदन करने पर शुरुआत में करीब 2 लाख रुपए शुल्क बताया गया था। बाद में राशि बढ़ाई गई और अंत में करीब 10 लाख रुपए किराया निर्धारित किया गया। कांग्रेस ने यह राशि जमा कर दी। अब IDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की ओर से एक और पत्र जारी कर कार्यक्रम की तैयारी के लिए 4 लाख रुपए अतिरिक्त मांगे गए हैं। 14 सितंबर से शुल्क जोड़ने पर सवाल कांग्रेस अध्यक्ष ने अनुमति की तारीख को लेकर भी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि IDA ने कार्यक्रम की अनुमति 15 सितंबर को दी, जबकि तैयारी के लिए लगाया गया अतिरिक्त शुल्क 14 सितंबर से ही जोड़ दिया गया है। चौकसे ने इसे अनुचित बताते हुए प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इससे पहले कांग्रेस रीजनल पार्क के सामने करीब 12 हजार वर्गमीटर मैदान के लिए IDA को 10.08 लाख रुपए जमा कर चुकी है। यह मैदान 17 से 19 सितंबर तक तीन दिन के लिए आवंटित किया गया है। युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास चौकसे ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ युवाओं और आने वाली पीढ़ी से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित कार्यक्रम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की तैयारियों में बार-बार शुल्क और अनुमति से जुड़ी अड़चनें डालकर युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments