मैनपुरी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के कश्यप नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई। बरामदे में सो रही 17 वर्षीय किशोरी कृष्णा को सांप ने काट लिया। परिजन उसे तुरंत सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
होमगार्ड में कार्यरत गिरीश कश्यप की बेटी कृष्णा रात को बरामदे में सो रही थी। अचानक सांप के काटने से वह चौंक कर उठी। टॉर्च जलाकर देखा तो एक सांप भागता हुआ दिखाई दिया। परिजन उसे तुरंत सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
कृष्णा पढ़ाई में होशियार थी। उसने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल परिजन उसके भाइयों के आने का इंतजार कर रहे हैं। भाइयों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। गांव के लोग बड़ी संख्या में परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।