Homeपंजाबमोगा में केंद्रीय मंत्री ने चलाया ट्रैक्टर: खेत में पड़ी पराली...

मोगा में केंद्रीय मंत्री ने चलाया ट्रैक्टर: खेत में पड़ी पराली की बनाई गांठें, तोखन साहू बोले- खेत में आग न लगाए किसान – Moga News


मोगा में ट्रैक्टर चलाते केंद्रीय राज्य मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी मामले तोखन साहू ने मोगा जिले में आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की एक बैठक ली। केंद्रीय मंत्री ने खेतों में ट्रैक्टर चलाकर पराली की गांठें भी बनाई।

.

केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने पंजाब के घटते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त की और किसानों से धान की खेती से हटकर फसल विविधीकरण अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने फसल अवशेषों को खेतों में न जलाकर पर्यावरण की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

खेत में ट्रैक्टर चलाते केंद्रीय राज्य मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम के मापदंडों को पूरा करते हुए देश के 112 आकांक्षी जिलों में मोगा जिले के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि 2018 में कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से मोगा जिले को स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बुनियादी ढांचे, कृषि और वित्तीय विकास के लिए लगभग 14 करोड़ रुपए मिले हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को खेतों में पराली कोआग नहीं लगानी चाहिए। खेत में पराली जलाने से जहां प्रदूषण फैलता है, वहीं दूसरी ओर भूमि की उर्वरक शक्ति भी कम होती है। उन्होंने एक खेत में ट्रैक्टर चलाया और बेलन मशीन से खेत में पड़ी पराली की गांठें भी बनाई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version