Homeबिहारमोतिहारी में पति-पत्नी विवाद में पुलिस पर हमला: महिला थाना में...

मोतिहारी में पति-पत्नी विवाद में पुलिस पर हमला: महिला थाना में काउंसलिंग के दौरान लड़की पक्ष ने किया हंगामा, थाना के ड्राइवर समेत पुलिसकर्मी घायल – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी में पति-पत्नी विवाद को समझाने के दौरान महिला थाने में हिंसक झड़प हो गई। लड़की पक्ष ने पहले लड़के पक्ष पर और फिर पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

.

लड़की पक्ष लखौरा थाना क्षेत्र का और लड़का पक्ष बरगिनिया का रहने वाला है। दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए महिला थाने में काउंसलिंग की जा रही थी।

काउंसलिंग के दौरान भड़का लड़की पक्ष

काउंसलिंग के दौरान कहासुनी बढ़ गई। लड़की पक्ष के लोग पहले लड़के पक्ष से भिड़ गए। पुलिस ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस और सदर एएसपी शिवम धाकड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। हंगामा करने वाले पांच लोगों को हिरासत में लेकर नगर थाना ले जाया गया।

5 लोगों से पूछताछ जारी

सदर एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से काउंसलिंग चल रही थी। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने न सिर्फ लड़का पक्ष पर हमला किया, बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। फिलहाल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version