मोबाइल कंपनी का टावर लगवाने के नाम पर 12 लाख ठगने वाले जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गोरखपुर में एक मोबाइल कंपनी का टावर लगवाने के नाम पर जालसाज ने 12 लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जालसाज की पहचान तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर पिपरा
.
चंद्रशेखर ने बताया कि गुलाम ने उसे अपने भाई से मिलवा दिया। उन्होंने पहले पैन कार्ड, आधार कार्ड लिया। उसके बाद कहा कि कंपनी की ओर से जजमीन पसंद आने पर 55 लाख रुपये एडवांस दिए जाएंगे। इसके साथ ही 45 हजार रुपये महीने किराया भी मिलेगा। वह आरोपियों के झांसे में आ गए। पहले जमीन देखी फिर बताया पसंद है दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चंद्रशेखर की जमीन देखी। उन्होंने बताया कि कंपनी के लोगों को जमीन पसंद है। इसमें 12 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस बात पर चंद्रशेखर को विश्वास हो गया। उन्होंने 7 लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से दे दिए। 5 लाख रुपये नकद दिए। पैसा लेने के बाद संपर्क करना बंद कर दिया पैसा लेने के बाद आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया। चंद्रशेखर का आरोप है कि जब उनसे पैसा वापस मांगा गया तो वे जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। आरोपी के ऊपर 3 मुकदमे दर्ज हैं।