राजधानी रायपुर में मंगलवार को इस सीजन की सबसे तेज गर्मी पड़ी। दोपहर में तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में हालात लू जैसे रहे। इस वजह से दोपहर में राजधानी के गली मोहल्ले तो दूर बाजार की सड़कें भी सूनी हो गईं थी। जीई रोड जहां 24 घंटे में सवा लाख स
.
पिछले तीन-चार दिनों से राजधानी में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। पश्चिम से आ रही शुष्क हवा के कारण दिन का तापमान बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। यह लू के संकेत हैं। तेज गर्मी का असर शहर वासियों की दिनचर्या पर भी पड़ने लगा है।
आम दिनों में व्यस्त रहने वाले मालवीय रोड, गोलबाजार, जीई रोड की सड़कें मंगलवार को दोपहर में लगभग सूनी रहीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। इस स्थिति में लू चलने लगेगी।
हवा में नमी कम, रात में बेचैनी ज्यादा राजधानी में तेज गर्मी के कारण हवा में नमी बहुत कम हो गई है। सुबह नमी 51 फीसदी थी। यह शाम तक 22 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई। इस वजह से पूरे 24 घंटा वातावरण शुष्क है। रात में भी राहत नहीं है। रात का तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। यह सामान्य के बराबर है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।