Homeराज्य-शहरमौसम में बदलाव: पन्ना में बादल छाए, बूंदाबांदी से तापमान 37...

मौसम में बदलाव: पन्ना में बादल छाए, बूंदाबांदी से तापमान 37 डिग्री पर आया – Panna News



पन्ना जिले में शनिवार को मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह से आसमान में घने बादलों की आवाजाही रही। कुछ समय के लिए बूंदाबांदी भी हुई। इससे जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

.

शुक्रवार की शाम से ही मौसम में बदलाव की शुरुआत हुई थी। उस दिन आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई थी। शनिवार को दोपहर में कुछ समय के लिए तेज धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

पिछले कुछ दिनों के तापमान का आंकड़ा देखें तो शुक्रवार को अधिकतम 38 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को अधिकतम 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version