Homeहरियाणायमुनानगर में एक्सीडेंट में युवक की मौत: तेज रफ्तार डंपर ने...

यमुनानगर में एक्सीडेंट में युवक की मौत: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बहन घायल, फैक्ट्री से लौट रहे थे – Yamunanagar News



अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन।

हरियाणा के यमुनानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दामला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर जान चली गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

.

मृतक की पहचान रवि कुमार (25) के रूप में हुई है। वह यमुनानगर के गांधीनगर स्थित शिव कॉलोनी का रहने वाला है। रवि रतनगढ़ के पास चंद्रपुर इंडस्ट्री में काम करता था। हादसे के समय वह अपनी पड़ोस की बहन सुजाता के साथ फैक्ट्री से घर लौट रहा था।

अस्पताल में बहन का इलाज जारी

रवि के चचेरे भाई दीपक कुमार ने बताया कि दुर्घटना दामला टोल टैक्स के नजदीक रतनगढ़ के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सुजाता को राहगीरों ने यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

जांच में जुटी पुलिस

गांधीनगर थाना के जांच अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version