यमुनानगर में तिरंगा यात्रा निकालते शहरवासी।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से अलग-अलग तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। यमुनानगर में यह यात्रा महिला थाना के सामने हरित पट्टी से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक-प्यारा चौक-यमुना क्लब और परस राम चौक से होते हुए वापस हरित पट्टी पर समाप्त
.
वहीं जगाधरी में यात्रा चौक बाजार, झंडा चौक, स्कूल रोड और यमुनानगर के प्रमुख हिस्सों से गुजरती हुई रामलीला भवन पर जाकर थमी। तिरंगा यात्रा में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, नगर निगम मेयर सुमन बहमनी, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में भाग लेतीं महिलाएं।
देशभक्ति का दिखा जोश
हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने भारत माता की जय, जय हिंद और जय हिंद की सेना जैसे नारे लगाकर देशभक्ति का जोश दिखाया। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत कदम बताया।
यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। हमारी सेना की तकनीकी क्षमता और साहस ने सिद्ध कर दिया कि भारत किसी भी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। यह ऑपरेशन दुनिया को यह संदेश देता है कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और इसे जड़ से उखाड़ फेंकेगा।