यमुनानगर के छप्पर थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती का 15 दिन पहले ही रिश्ता तय हुआ था, और वह शगुन की तैयारियों के बीच घर से बिना बताए गायब हो गई। थाना छप्पर पुलिस ने युवती के पिता
.
गांव नगला खालसा वासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके पास चार लड़कियां व एक लड़का है। इनमें से दो लड़कियों व एक लड़के की शादी हो चुकी है। उसकी तीसरी लड़की (27) बीए की पढ़ाई करके अब घर पर ही घरेलू काम करती है।
शगुन के कपड़े लेने मां गई थी अंबाला
अभी 15 दिन पहले ही उसकी बेटी का रिश्ता तय हुआ था। दिनांक 06 जून को उसकी पत्नी सबसे छोटी बेटी के साथ शगुन में डालने के लिए कपड़े लेने के लिए अंबाला गई हुई थी। वह खुद मजदूरी पर था और उसका बेटा भी काम पर गया हुआ था।
दोपहर में जब मैंने आकर देखा तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी। उसने आस पड़ोस में उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने तुरंत अपनी पत्नी को फोन किया और सारी बात बताई। पत्नी सारी बात जानने पर शॉपिंग बीच में छोड़ जल्दी से घर आई।
दो दिन इंतजार के बाद थाने गए
अंबाला से लौटने के बाद उन्होंने भी उसकी बहुत तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बेटी को तलाशते रात के आठ बज गए और उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा था। रिश्तेदारियों में भी सभी जगह संपर्क करके देख लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
दो दिन इंतजार करने के बाद भी जब बेटी वापस घर नहीं लौटी तो 08 जून को पुलिस थाना छप्पर में एफआईआर दर्ज कराई। मामले में जांच अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि उन्होंने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। युवती की तलाश की जा रही है।