चुनाव की तैयारी पर बातचीत करते DC पार्थ गुप्ता।
यमुनानगर में नगर निगम चुनाव में नामांकन और चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रक्रिया के बाद प्रशासन ने मतदान की तैयारियां शुरू कर दी है। इसे लेकर आज DC पार्थ गुप्ता ने जिला सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसमें DC ने चुनाव की तैयारियों के बारे में डिट
.
DC पार्थ गुप्ता ने प्रेसवार्ता में बताया कि यहां मेयर पद के लिए 4 महिला कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रही हैं। मतदान के लिए प्रशासन की ओर से 348 बूथ बनाए गए हैं। कुल 3,55,278 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर नई मेयर और पार्षदों का चुनाव करेंगे। चुनाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है।
यहां कुल 22 वार्ड है, जिसमें कुल 87 पार्षद कैंडिडेट्स मैदान में है। जिले में 5 जगह रैली स्थल चिन्हित किए गए है। मेयर कैंडिडेट्स चुनाव में प्रचार पर 30 लाख रुपए तक खर्च कर सकते हैं। पार्षद कैंडिडेट की खर्च सीमा साढ़े 7 लाख है। मेयर का पद SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है।
40 सेक्टर में डिवाइड किया निगम DC पार्थ गुप्ता के मुताबिक यमुनानगर नगर निगम को 40 ऑफिस सेक्टर में डिवाइड किया गया है। आयोग के गाइडलाइन के मुताबिक कैंडिडेट्स 28 फरवरी शाम 6 बजे तक ही प्रचार कर सकेंगे। उसके बाद प्रचार पर रोक लग जाएगी।