यूपी के 10 जिलों में बादल छाए हुए हैं। 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम और पूर्वांचल के शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 22 मार्च तक ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका है।
.
वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- बंगाल की खाड़ी से चली नमी युक्त पुरवाई फिर से मौसम में बदलाव ला रही है। गुरुवार से 3 दिन तक मौसम बदला रहेगा। दक्षिणी पूर्वी यूपी और पश्चिम के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसके असर से तापमान में हल्की गिरावट आएगी। 23 मार्च से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
अगले 3 दिन का मौसम कैसा रहेगा
20 मार्च : गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। 40Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
21 मार्च : गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
22 मार्च : पश्चिम के कुछ जिलों में बारिश होगी। 20Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
यूपी में पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई। सबसे गर्म शहर बांदा रहा। यहां दिन का तापमान 36.8°C दर्ज किया गया। सबसे ठंडी रात कानपुर की रही, यहां न्यूनतम तापमान 12.7°C दर्ज किया गया।
……..