Homeझारखंडरांची का पारा 32 डिग्री के पार पहुंचा: 39.1 डिग्री के...

रांची का पारा 32 डिग्री के पार पहुंचा: 39.1 डिग्री के साथ सरायकेला सबसे गर्म जिला, 15 मार्च को छाए रहेंगे बादल – Ranchi News


झारखंड के सभी जिलों के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सुबह-शाम लगने वाली ठंड भी अब कम हो गई है। दिन में चढ़ता सूरज तपीश देने लगा है। कुल मिला कर तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से धीरे-धीरे गर्मी सताने लगी है। आलम यह हो गया है कि राज्य के सभी जिलों

.

मौसम में बदलाव की संभावना की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और शुष्क रहने वाला है। 15 मार्च को आकाश में बादल छाए रहने की बात कही गई है।

24 घंटे में सरायकेला सबसे गर्म जिला

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बात राजधानी रांची के मौसम की करें तो रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी के तापमान में ऐसी बढ़ोत्तरी सामान्य से 22.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

यह पिछले 24 घंटे के दौरान 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस तथा 24 घंटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में सबसे कम तापमान गढ़वा का रहा। यहां का न्यूनतम तापमान को 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रांची के तापमान में होगी वृद्धि

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो इस पूरे हफ्ते राजधानी रांची के तापमान में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। होली वाले हफ्ते में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.74 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.16 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.74 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.07 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.52 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.54 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version