Homeराज्य-शहरराजगढ़ में गैस सिलेंडर से लगी आग: महिला की मौत, खाना...

राजगढ़ में गैस सिलेंडर से लगी आग: महिला की मौत, खाना बनाते समय हुआ हादसा; पुलिस कर रही जांच – rajgarh (MP) News



राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के मोखमपुरा गांव में शुक्रवार शाम को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली आग ने 35 वर्षीय गायत्री बाई के कपड़ों को चपेट में ले लिया।

.

घटना के समय गायत्री बाई घर में खाना बना रही थीं। उनके पति घर के बाहर बैठे थे। अचानक गैस सिलेंडर से आग निकली और उनके कपड़ों में लग गई। परिवार के सदस्यों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं।

इलाज के दौरान दम तोड़ा गंभीर हालत में गायत्री बाई को तुरंत खिलचीपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राथमिक जांच में यह घटना दुर्घटनावश मानी जा रही है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्य सदमे में हैं। पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version