Homeछत्तीसगढराजनांदगांव में गांजा तस्कर गिरफ्तार: रायपुर से पुणे ले जा रहा...

राजनांदगांव में गांजा तस्कर गिरफ्तार: रायपुर से पुणे ले जा रहा था 34.75 किलो गांजा, बर्फानी मंदिर के पास पकड़ा गया – Rajnandgaon News



राजनांदगांव में 3.50 लाख रुपए का गांजा पकड़ा गया

राजनांदगांव में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रायपुर के तेलीबांधा निवासी मिलन कुमार मोहबे (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 3.50 लाख रुपए कीमत का 34.750 किलो गांजा जब्त किया है।

.

बसंतपुर थाना पुलिस को 18 जून को मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि बर्फानी मंदिर के सामने जीई रोड बस सर्विस के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।

महिला के साथ रायपुर से पुणे जा रहा था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक महिला के साथ रायपुर से पुणे गांजा ले जा रहा था। बर्फानी आश्रम के पास दूसरी बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से पीले रंग की प्लास्टिक बोरी और दो सूटकेस बरामद किए। इनमें से एक सूटकेस पिस्ता हरा और दूसरा हरे रंग का था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version