Homeदेशराजस्थान-गुजरात समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: यूपी में...

राजस्थान-गुजरात समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: यूपी में बिजली गिरने से 24 घंटे में 23 की मौत; केरल के 5 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Heatwave Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Haryana Kerala

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान, बिहार, पूर्वी मध्यप्रदेश, सिक्किम, विदर्भ, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, बंगाल, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण गोवा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अभी मानसून बिहार-मध्य प्रदेश की बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ा है, लेकिन प्री-मानसून एक्टिविटीज बढ़ गई हैं।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत हुई है। प्रयागराज में बिजली गिरने से पति-पत्नी और उनकी दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

रविवार सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि दिन का तापमान 41.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

रविवार को केरल के कई इलाकों में भारी बारिश जारी रही, जिससे कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, नदियों का लेवल बढ़ गया और कई बांधों के गेट खोलने पड़े।

बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए मलप्पुरम, कन्नूर, कासरगोड, वायनाड और त्रिशूर में सोमवार को स्कूल कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी है।

IMD ने कर्नाटक के लिए बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, इसके चलते उडुपी और दक्षिण कन्नड़ के जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में भीषण गर्मी और लंबे समय से सूखे के कारण झेलम नदी का जल स्तर कम हो गया है।

कोलकाता: रविवार को कोलकाता में जोरदार बारिश हुई, इस बीच साइकिल गाड़ी खींचता एक व्यक्ति।

कोच्चि: सड़क पर भरे पानी से गुजरती एक महिला और एक बच्ची, भारी बारिश के बाद अलुवा पेरियार नदी का पानी शहर में आ गया है।

प्रयागराज: धूल भरी आंधी के बीच चलते लोग, दिन में 39 डिग्री तापमान रहा। बाद में मौसम बदल गया।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

17 जून: तमिलनाडु, पुडुचेरी, विदर्भ, पूर्वी मध्यप्रदेश, गुजरात सौराष्ट्र, बिहार, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट है। ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

18 जून: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version