मिर्जापुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।
मिर्जापुर के हलिया विकास खंड में स्थित अहुगी कलां गांव के धरकार बस्ती में एक मगरमच्छ ने दहशत फैला दी। रात करीब 1 बजे कोमल धरकार के घर के बाहर 6 फीट लंबा मगरमच्छ पहुंच गया। कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज से कोमल धरकार और उनके घर की महिलाओं की नींद खुल गई।
महिलाओं ने टॉर्च की रोशनी में देखा तो मगरमच्छ घर के अंदर की तरफ बढ़ रहा था। परिवार ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रोकने के लिए उसकी आंखों पर बोरा डाल दिया।
वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
वन विभाग के कर्मी पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत ड्रमंडगंज के रेंजर वीरेंद्र कुमार तिवारी को सूचना दी। रेंजर के निर्देश पर वन सुरक्षा प्रहरी सौरभ सिंह उर्फ सोनल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने ली राहत की सांस बुधवार सुबह मगरमच्छ को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर सुखड़ा बांध में छोड़ दिया गया। वन सुरक्षा प्रहरी के अनुसार मगरमच्छ संभवतः अदवा बांध से निकलकर बस्ती में आ गया था। मगरमच्छ के सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।