Homeछत्तीसगढरायपुर में पुलिस थाने से पंजाब का हेरोइन तस्कर फरार: पेट...

रायपुर में पुलिस थाने से पंजाब का हेरोइन तस्कर फरार: पेट खराब होने के बहाना देकर गया था बाथरूम, काम वाली बाई को भागते दिखा – Raipur News


बुधवार सुबह एक आरोपी अमृतपाल सिंह ने पेट खराब होने का बहाना दिया

रायपुर में पुलिस थाने से एक पंजाब का हेरोइन(चिट्टा) तस्कर फरार हुआ है। वह पेट खराब होने का बहाना देकर बाथरूम जाने के लिए लॉकअप से बाहर निकला। फिर मौका देखकर थाने से फरार हो गया। थाने में साफ सफाई कर रही कामवाली बाई ने उसे भागते हुए देखा जिसके बाद उसन

.

आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतसर पंजाब के रहने वाले दो व्यक्ति धर्मेंद्र सिंह और अमृतपाल सिंह को पुलिस ने 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 12.69 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ हेरोइन(चिट्टा) और एक तौल मशीन बरामद हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को टाटीबंध के पास एक ढाबा के पास से पकड़ा था। इस दौरान आरोपी हेरोइन बचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

अमृतसर पंजाब के रहने वाले दो व्यक्ति धर्मेंद्र सिंह(काले कपड़े में) और अमृतपाल सिंह को पुलिस ने 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

बाथरूम जाने का दिया बहाना

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके थाने के लॉकअप में रखा था। तभी बुधवार सुबह एक आरोपी अमृतपाल सिंह ने पेट खराब होने का बहाना दिया। फिर बाथरूम जाने का बहाना दिया। जिसके बाद पुलिस स्टाफ ने उसे परमिशन दे दी। इस दौरान आरोपी मौका देखकर वहां से निकला फिर थाने से फरार हो गया।

इस दौरान थाने में कामवाली बाई साफ सफाई कर रही थी। उसने आरोपी को भागते हुए देखा तो फौरन पुलिस वालों को सूचना दी। इसके बाद स्टाफ ने थाना प्रभारी और अन्य अफसरों को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस की टीमें CCTV के माध्यम से आरोपी की तलाश में जुट गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version