Homeराज्य-शहररायसेन जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ हल्लाबोल: गांव...

रायसेन जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ हल्लाबोल: गांव में घूमकर महिलाओं ने पकड़ी शराब, नदी में फेंकी – Raisen News



आदिवासी बाहुल गांव कटक और जामनझिरी की महिलाओं ने गांव में बिकने वाली अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गांव की 50-60 महिलाओं ने पूरे गांव में घूमकर उन स्थानों से अवैध शराब पकड़ी, जहां अवैध शराब​ बिक रही थी। छुड़ाई गई शराब को नदी के पुल पर ले जाक

.

आदिवासी समाज के अध्यक्ष अरविंद अरमे ने बताया कि गांव में अवैध रूप से शराब बिक रही है, जिससे घर का माहौल खराब हो रहा है। अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कार्यक्रम भी रखा गया था, जिसमें राजा नीलमणि शाह भी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके बाद शराब को जब्त करने की मुहिम दोपहर बाद शुरू हुई, जो शाम तक चलती रही। पुलिस को भी गांव में बुला लिया गया था।

जिलेभर में हो रहा है प्रदर्शन

गांवों में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मंगलवार को सुल्तानपुर तहसील के अमरई बेहरा, भील टोला, कमका, कोडरी टोला, अमरावद और माखनी गांव की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यहां नारेबाजी कर जमकर विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने कलेक्टर से कहा अवैध शराब बिक्री से गांव के बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। पति और घर के सदस्यों को शराब की लत लग रही है। वे शराब पीकर घर आते हैं और मारपीट करते हैं, जिससे घरों में महिलाओं का रहना तक मुश्किल हो रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version