Homeबिहाररास्ते पर चूल्हा लगाने से भड़का खूनी विवाद: शेखपुरा के गगरी...

रास्ते पर चूल्हा लगाने से भड़का खूनी विवाद: शेखपुरा के गगरी गांव में रिश्तेदारों के बीच हिंसक झड़प, 8 लोग अस्पताल में भर्ती – Sheikhpura News


शेखपुरा के सदर प्रखंड स्थित सिरारी थाना क्षेत्र के गगरी गांव में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को रास्ते पर चूल्हा बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लोहे की खंती, रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला किया। इ

.

घटना में एक पक्ष से श्याम सुंदर महतो, उनकी पत्नी बेबी देवी और बेटा संदीप कुमार घायल हुए। दूसरे पक्ष से राहुल कुमार, सोनम कुमारी, गायत्री, संजू और शालू देवी घायल हुईं। पुलिस ने 8 घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दो घायलों काजल कुमारी और रिंकू कुमारी का इलाज गांव में ही किया गया।

अस्पताल में भर्ती घायल।

गली में चूल्हा बनाया, मना करने पर हमला

बेबी देवी के अनुसार, उनकी पड़ोसी गायत्री देवी ने गली में चूल्हा बनाकर भुजा भूनना शुरू कर दिया। इससे आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। मना करने पर राहुल कुमार और अन्य लोग आक्रोशित हो गए और हमला कर दिया।

सिरारी थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। डायल 112 की पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 3 की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version