खंडवा गैंगरेप पीड़िता के बेटे से राहुल गांधी ने वीडियो कॉल पर बात की। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीड़िता के बेटे से घटना की जानकारी ली। आरोपियों और उनको जेल भेजने के बारे में चर्चा की। विधायक से कहा आप इन्हें सपोर्ट करें
.
बुधवार को झाबुआ विधायक और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया खंडवा पहुंचे थे। वो रेप पीड़िता के परिवार से मिले और फिर उन्होंने राहुल गांधी से बात कराई।
दरअसल 24 मई को खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला (45) उसके पड़ोसी के घर में बेहोश मिली थी। उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी और प्राइवेट पार्ट से बच्चेदानी बाहर निकली थी। महिला ने बेटे-बहू के सामने दम तोड़ा था। महिला ने परिजन को बताया था कि पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
राहुल गांधी ने रेप पीड़िता के बेटे से फोन पर बात की।
राहुल गांधी ने मदद करने कहा राहुल गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के बेटे से पूछा कि, घटना कैसे हुई, कौन लोग थे, क्या उन्हें जेल हो गई है। इस पर दुष्कर्म पीड़िता के बेटे ने कहा, ‘गांव में शादी समारोह था और इसी बीच मां महिला रिश्तेदारों को छोड़ने खेत पर गई थी। उनके साथ गांव के सुनील और हरि ने दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी। दोनों आरोपी अभी जेल में हैं। बेटे से बातचीत के बाद राहुल गांधी ने विक्रांत भूरिया से कहा कि आप इन्हें सपोर्ट कीजिए। मेरे लायक कुछ मदद हो तो प्लीज हमें बताइएगा।
रेप और हत्या के दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
घटना से जुड़ी मार्मिक बात
1. 12 घंटे तक आरोपी के घर तड़पती रही रिपोर्ट के मुताबिक, रेप पीड़िता 12 घंटे तक आरोपी हरि के घर तड़पती रही। इस दौरान हरि की मां को पूरी घटना की जानकारी थी, लेकिन उसने किसी को बताया नहीं और घर में पड़े खून के धब्बों को भी छिपाने की कोशिश की।
2. डॉक्टर बोली- कभी नहीं भूल सकतीं महिला का पोस्टमार्टम करने वाले लेडी डॉक्टर ने कहा कि जिस महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया, उसकी आंत-बच्चेदानी बाहर निकली हुई थी। गांव वालों ने जो ऊपर से दूसरी साड़ी लपेट दी थी, वो भी खून से लथपथ हो गई थी। जो देखा, वो कभी भूल नहीं सकते।
3. मां के पास 20 हजार रुपए थे, लूट भी हुई महिला के बड़े बेटे ने बताया- हम दो भाई और एक बहन हैं। मैं, मेरी पत्नी और माता-पिता साथ रहते हैं। छोटा भाई और बहन गोवा में मजदूरी करते हैं। वे लोग रोड निर्माण कंपनी के लिए काम करते हैं।
15 दिन पहले ही भाई-बहन गांव आए थे। वो अपने साथ मजदूरी के पैसे लाए थे। 20 हजार रुपए थे, जो उन्होंने मां को दे दिए थे। यह पैसे मां अपने पास रखती थी। दरिंदों ने ये रुपए भी लूट लिए।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था।
रेप से जुड़ी यह खबर पढ़ें महिला की गैंगरेप के बाद मौत खंडवा में एक महिला की गैंगरेप के बाद मौत हो गई। वह अपने पड़ोस के ही एक घर में बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी। बाहर बच्चादानी निकली पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि किसी दरिंदे ने निजी अंग में सरिए या लकड़ी जैसा कुछ डाला है। उसे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
पोस्टमॉर्टम करने वाली डॉक्टर बोलीं- जो देखा, नहीं भूल सकते
जिस महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया, उसकी आंत-बच्चेदानी बाहर निकली हुई थी। गांव वालों ने जो ऊपर से दूसरी साड़ी लपेट दी थी, वो भी खून से लथपथ हो गई थी। जो देखा, वो कभी भूल नहीं सकते। ये कहना है खंडवा गैंगरेप मामले में पोस्टमॉर्टम करने वाली लेडी डॉक्टर्स का। पूरी खबर पढ़ें