- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi Congress Fought British Empire BJP RSS A Joke In Comparison Dcc Meeting
नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संबोधित किया।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा- भारत एक कठिन विचारधारात्मक लड़ाई लड़ रहा है। कांग्रेस ने ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ाई लड़ी थी, जिसके मुकाबले BJP और RSS एक मजाक हैं। BJP देश को तोड़ने का काम कर रही।
राहुल ने कहा- हमारी लड़ाई सिर्फ RSS-BJP के खिलाफ नहीं है, बल्कि एक ऐसे भारत के लिए है। जहां हर नागरिक, हर समुदाय को सपने देखने और उन्हें पूरा करने का अधिकार हो। हम मिलकर एक मजबूत कांग्रेस और न्यायपूर्ण भारत बनाएंगे।
राहुल ने आगे कहा- आज 2-3 बड़े बिजनेसमैन ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रहे हैं। वे मीडिया, टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, जमीन, पोर्ट और रक्षा सौदे तक सबकुछ खरीद रहे हैं ।
राहुल गांधी नई दिल्ली में गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्षों की पहली बैठक को संबोधित कर हुए ये बातें कहीं। इसमें 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 338 जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए। अगली दो बैठक 3 और 4 अप्रैल को होंगी। बैठक के बाद राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट किया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी की नींव हैं।
राहुल की संबोधन की बड़ी बातें-
- भारत के दो विजन और दो विचारधाराएं हैं। एक तरफ RSS का तानाशाही, जातिगत भेदभाव, निचली जातियों का दमन, कमजोर वर्गों का दमन और महिलाओं के अपमान विचार है। दूसरी ओर कांग्रेस की विचारधारा है, जिसने हमें आजादी दिलाई और सभी को समान मानती है।
- हम BJP को हराने में सक्षम हैं, लेकिन बिना मजबूत जिला इकाइयों के हम ऐसा नहीं कर सकते। हम जिला अध्यक्षों से उम्मीद करते हैं कि वे पार्टी को बढ़ाएं, ज्यादा सदस्य जोड़ें और योग्य नेताओं को आगे लाएं।
- पार्टी को उम्मीद है कि जब कांग्रेस की विचारधारा या कमजोर वर्गों दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर हमला होगा, तो जिला कांग्रेस समिति (DCC) के प्रमुख उनका बचाव करेंगे। आपसे यह भी अपेक्षा है कि आप अपने जिलों में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर कॉर्डिनेशन बनाएं।
- DCC प्रमुखों को अपने जिले को ऐसे चलाना चाहिए, जहां हर व्यक्ति परिवार का हिस्सा महसूस करे और जिला किसी एक गुट या स्वार्थ के लिए न चले। हम आपको वह टूल्स देना चाहते हैं, जिससे आप अपना काम कर सकें। हम आपसे उम्मीद तो नहीं कर सकते कि आप अच्छा काम करें, लेकिन आपको साधन न दें। यह एक पार्टनरशिप है, आप और हम मिलकर काम करेंगे।
खड़गे बोले- कांग्रेस की लड़ाई संसद के अंदर और बाहर BJP-RSS दोनों से बैठक में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 100 सीट मिलीं, अगर हमने और मेहनत की होती तो 20-30 सीट और जीतकर सरकार बना सकते थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि कांग्रेस की लड़ाई संसद के अंदर और बाहर बीजेपी और RSS दोनों से है।
जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक को मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी संबोधित किया।
खड़गे ने आगे कहा- लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन ने एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा और उसे 240 सीटों पर रोक दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को बीस – 30 सीटें और मिल गई होतीं तो एक वैकल्पिक सरकार बनाई गई होती।
ये खबर भी पढ़ें…
योगी बोले- राहुल जैसे नमूने जरूर रहने चाहिए:मथुरा में कोर्ट का आदेश मान रहे, वरना बहुत कुछ हो जाता
सीएस योगी लगातार यूपी के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने 19 मार्च को सीएम के रूप में 8 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर योगी ने ANI को एक लंबा इंटरव्यू दिया। इसमें योगी पूरे तेवर में खुलकर बोले। हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। पूरी खबर पढ़ें…