Homeमध्य प्रदेशरीवा के पहाड़िया कचरा प्लांट में मजदूर झुलसा, गंभीर: कांग्रेस प्रवक्ता...

रीवा के पहाड़िया कचरा प्लांट में मजदूर झुलसा, गंभीर: कांग्रेस प्रवक्ता बोले- बिना प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरण के काम करवा रहे, यह लापरवाही – Rewa News


रीवा के पहाड़िया कचरा प्लांट में एक मजदूर हादसे में गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही और मजदूरों की सुरक्षा में कमी के आरोप लगाए हैं।

.

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि 6 जून को सफाई कर्मचारी श्रीलाल कुहार को बिना प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरण के आग से भरी भट्टी में काम करने को मजबूर किया गया। मना करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।

बिना प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरण के काम करवा रहे

कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कुंवर सिंह पटेल और विनोद शर्मा ने कहा कि एक महीने में प्लांट में तीन लोग जल चुके हैं। उन्होंने सवाल किया कि कर्मचारियों को बिना प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरण के काम क्यों करवाया जा रहा है।

घायल कर्मचारी का इलाज कराने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने घायल कर्मचारी के इलाज और उसके परिवार की देखभाल की जिम्मेदारी की मांग की है। साथ ही लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि अगर श्रमिकों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।

वहीं कचरा प्लांट प्रबंधन ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version