Homeहरियाणारेवाड़ी में महिला को ताज, वंदना पोपली मुख्य चेहरा: भाजपा जिलाध्यक्ष...

रेवाड़ी में महिला को ताज, वंदना पोपली मुख्य चेहरा: भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे आज चुनाव प्रभारी जेपी दलाल – Rewari News



रेवाड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष कुर्सी के लिए नाम फाइनल हो गया है। पार्टी यहां से फिर महिला को मौका दे रही है। जिसमें वंदना पोपली मुख्य चेहरा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो वंदना पोपली को जिलाध्यक्ष कुर्सी पर रिपीट किया जा रहा है।

.

21 नेताओं ने किया था आवेदन

भाजपा जिलाध्यक्ष कुर्सी के लिए नेताओं की लंबी कतार है। 21 भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष कुर्सी के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। लेकिन 5 नेता पार्टी के द्वारा बनाए गए पैमाने पर खरे नहीं उतरे तो उनका नामांकन रद्द कर दिए गए। हालांकि दो-तीन ऐसे चेहरे भी रहे, जो बाहर होने के कारण नामांकन नहीं कर पाए।

वंदना पोपली ने फिर किया आवेदन

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए अभी तक वर्तमान जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, महिला जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता, रामअवतार खतोपुरी, हेमलता तंवर सहित 21 लोगों ने नामांकन किया है। सूचना है कि नामांकन के लिए कुछ समय बढ़ाया गया है, ऐसे में कुछ नाम और बढ़ सकते हैं।

45 से 55 उम्र, तो ही बनेंगे जिलाध्यक्ष

भाजपा की ओर से संगठन चुनाव में उम्र का पैमाना बनाया गया है। नामांकन करने वाले की उम्र 45 से 55 उम्र के बीच होनी चाहिए। 5 नामांकन इसी वजह से रद्द हुए क्योंकि उनकी उम्र 45 से 55 के बीच नहीं थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version