Homeहरियाणारोहतक पहुंचे पूर्व मंत्री कमल गुप्ता: बोले-कांग्रेस ने राम मंदिर मामले...

रोहतक पहुंचे पूर्व मंत्री कमल गुप्ता: बोले-कांग्रेस ने राम मंदिर मामले में 4 राज्यों की सरकार बर्खास्त की, आज संविधान की बात कर रहे – Rohtak News


रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचे पूर्व मंत्री कमल गुप्ता।

वर्ष 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई मीटिंग में BJP के पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। कमल गुप्ता ने कहा कि आज सब लोगों को य

.

कमल गुप्ता ने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। छाज तो बोले, छलनी भी क्या बोले, जिसमें 36 छेद। कांग्रेस आज संविधान की बात कर रही है और एमरजेंसी लगाते हुए 4 राज्य गुजरात, राजस्थान, हिमाचल और यूपी की चुनी हुई सरकार को बिना कैबिनेट की मीटिंग में चर्चा किए बर्खास्त कर दिया था। तब लोकतंत्र और संविधान कहां था।

रोहतक में पत्रकारों से बात करते पूर्व मंत्री कमल गुप्ता।

एमरजेंसी लागू की तो रोए थे जगजीवन कमल गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाकर एमरजेंसी लागू कर दी। बाहर आकर जगजीवन रोए कि हमारी नहीं सुनी, हमारी नहीं चली। आज जिस संविधान की बात करते हैं, जब मनमोहन की सरकार थी तो राहुल गांधी ने पीएम मनमोहन की मौजूदगी में संविधान की कॉपी फाड़ी थी, आज वो संविधान की कॉपी दिखा रहे हैं।

कांग्रेस में 15 सालों से जिलाध्यक्ष नहीं कमल गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस में पिछले 15 सालों से जिलाध्यक्ष नहीं बन पाए। जिला समिति नहीं बनी। ऐसे लोकतंत्र का क्या फायदा, जहां 5 सालों तक अध्यक्ष ही नहीं बनते। कांग्रेस संगठन बनाने का प्रयास करती है, लेकिन संगठन नहीं बन पाता।

रोहतक में मीटिंग से पहले कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते पूर्व मंत्री कमल गुप्ता।

भाजपा की गंगा के साथ की तुलना कमल गुप्ता ने भाजपा की तुलना गंगा नदी के साथ करते हुए कहा कि व्यक्ति के विचार बदलते है। कांग्रेस की गलत नीति को छोड़कर लोग आ रहे हैं। जो प्रवृत्ति और मानसिकता कांग्रेस की है, वो लोग कांग्रेस छोड़कर गंगा में बहने की इच्छा रखते हैं, तो गंगा में उनका स्वागत है। बंसीलाल भी भाजपा में आ गए थे। उनकी हरियाणा विकास पार्टी का गठबंधन भाजपा के साथ हुआ तो उनके साथ मिलकर सरकार चलाई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version