आरोपी वार्ड बॉय के साथ पीड़िता से जुड़ी जानकारी पुलिस एकत्र कर रही है।
लखनऊ में कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल हॉस्पिटल में किशोरी के साथ एक वार्ड बॉय ने रेप किया। किशोरी डर और लोकलाज के चलते चुप रही। गर्भवती होने पर घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस बाराबंकी देवां निवासी आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया।
.
20 सप्ताह की गर्भवती है पीड़िता परिजनों के मुताबिक पीड़िता अस्पातल से लौटने के बाद गुमसुम रहने लगी। आए दिन पेट में दर्द की बात कहने लगी। परिजनों के डॉक्टर को दिखाने की बात कहने पर टाल जाती। पिछले दिनों घर वालों को शक हुआ। जिसके बाद डॉक्टर को दिखाया गया। अल्ट्रासाउंड में जानकारी हुई कि 20 सप्ताह की गर्भ पेट में पल रहा है। जिसके बाद पीड़िता ने बताया कि वार्ड बॉय रेहान ने अस्पताल में भर्ती ताऊ को देखने जाने के दौरान उसके साथ रेप किया।
अक्टूबर 2024 में हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी इंदिरानगर निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि के पिता ने बताया कि बेटी की तबीयत खराब होने पर नौ अक्टूबर 2024 को इंटीग्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इसी दिन बड़े भाई को भी भर्ती कराया था। जहां 10 को बेटी को इमरजेंसी वार्ड से महिला वार्ड में और भाई को पुरुष वार्ड में शिफ्ट किया गया। बेटी को 15 अक्टूबर को डिस्चार्ज कर दिया गया। जहां उसको वार्ड बॉय रेहान दवाइयां और इंजेक्शन देता था। जबकि घुटने के ऑपरेशन के चलते भाई भर्ती रहे। 21 अक्टूबर को घुटने का ऑपरेशन के दौरान सभी लोग हॉस्पिटल में थे। रात नौ बजे के करीब बेटी के वॉशरूम जाने के दौरान रेहान जबरदस्ती स्टडी रूम ले गया। जहां उसके साथ रेप किया। गुडंबा इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रेहान को गिरफ्तार किया गया है। घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।