Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में उमस भरी गर्मी का दौर रहेगा जारी: मानसून के...

लखनऊ में उमस भरी गर्मी का दौर रहेगा जारी: मानसून के लौटने में अभी हो रही देरी, सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा पारा – Lucknow News


लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली हुई है।

लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली हुई है। हल्की पूर्वी हवाओं का भी असर बना हुआ है, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश के क

.

शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। इस दौरान वर्म नाइट की भी स्थिति बनी रही। अधिकतम आद्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 42 फीसदी रही। दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। सुबह के समय में मौसम हल्का ठंडा रहा, लेकिन धूप निकलने के बाद मौसम पूरे दिन गर्म बना रहा।

मौसम साफ होने के साथ में चटक धूप निकली हुई है।

दो दिनों को देरी से 5 अक्टूबर से लखनऊ में मानसून का सीजन खत्म हो गया है। पूरे प्रदेश में करीब एक सप्ताह की देरी से मानसून ने विदा ली है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 1 सप्ताह से मानसून दोबारा से पश्चिमी यूपी की तरफ लौट रहा था, लेकिन 5 अक्टूबर को यह पीछे खिसक गया।

फिलहाल मानसून लौटने की स्थिति नहीं है। इससे आने वाले दिनों में मौसम सामान्य से गर्म रहेगा। जबकि तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। अक्टूबर से दिसंबर तक सामान्य से अधिक बरसात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। लखनऊ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। बादल भी छाए रह सकते हैं। इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version