Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में चार दिन बारिश के आसार नहीं: दिन में निकली...

लखनऊ में चार दिन बारिश के आसार नहीं: दिन में निकली चटक धूप,24 और 25 सितंबर को बारिश की संभावना,48 घंटे में 13.4 मिलीमीटर बरसात – Lucknow News


यह तस्वीर लखनऊ में सुबह के समय जनेश्वर मिश्र पार्क के पास की है। तेज धूप के चलते लोग चेहरे को ढक कर आवाजाही कर रहे हैं।

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। चटक धूप निकली हुई है। सुबह के समय ठंडी पूर्वी हवा चल रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में अधिकतर समय मौसम साफ रहेगा। दोपहर के समय में उमस भरी गर्मी लोगों को सताएगी। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान

.

गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। सुबह और शाम के समय में मौसम ठंडा रहा, लेकिन दोपहर के समय में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। इस दौरान पूर्वी हवा का असर भी दिन भर बना रहा। दिन में बादल छाए रहने के साथ में चटक धूप भी निकलती रही। अधिकतम आद्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 62 फीसदी दर्ज की गई। दिन में कोई बारिश नहीं दर्ज की गई।

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है।

बीते 48 घंटे में 13.4 मिलीमीटर बारिश

लखनऊ में बीते 48 घंटे के अंदर 13.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 4.1 मिलीमीटर है। 24 घंटे में कोई बारिश नहीं हुई है। यह सामान्य से 226 फीसदी अधिक बरसात है। बीते 1 जून से लेकर अभी तक 666.1 मिलीमीटर बरसात हुई है। जबकि इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 636.4 मिलीमीटर है। अभी तक लखनऊ में इस सीजन 5 फीसदी अधिक बरसात दर्ज की गई है।

एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं

लखनऊ में आने वाले चार दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इस दौरान तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। अधिकतर समय तेज धूप निकली रहेगी। कई इलाकों में बादल छाए रहने का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी लखनऊ समेत इसके आसपास के जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में भी अच्छी बारिश के आसार अभी नहीं हैं। कुछ इलाकों में बौछार देखने को मिलेगी। चार दिनों बाद फिर से मौसम बदलेगा। 24 और 25 सितंबर को बारिश हो सकती है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version