Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में 42 डिग्री पहुंचा तापमान, आज भी लू चलेगी: कई...

लखनऊ में 42 डिग्री पहुंचा तापमान, आज भी लू चलेगी: कई बार बादल छाएंगे, बूंदाबांदी हो सकती है; कल से बारिश के आसार – Lucknow News


लखनऊ में आज भी दिन में बादल तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। तापमान में पिछले दिनों की तुलना में मामूली गिरावट भी दर्ज की जाएगी। दिन में कई बार बादल भी छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री देर रात दर

.

लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। दिनभर उमस भरी गर्मी बनी रही। तेज धूप के साथ में कई बार बादल भी छाए रहे।

हजरतगंज में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है।

पांच दिनों तक आंधी के साथ में बारिश का रहेगा असर

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 15 से 19 जून तक पूर्वी हवा और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के असर से मौसम में बदलाव होगा। इससे बारिश के साथ में बादलों की गरज चमक बनी रहेगी। इस दौरान 40-60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। आने वाले दिनों में तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली हुई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version