Homeउत्तर प्रदेशलिव इन रिलेशन में रहने वाले युवक ने फांसी लगाई: महिला...

लिव इन रिलेशन में रहने वाले युवक ने फांसी लगाई: महिला शादी को लेकर बना रही थी दबाव, जिससे मृतक तनाव में आ गया था – Kanpur News



कानपुर में एक प्राइवेट कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वो एक महिला के साथ लिवइन में रह रहा था। परिवार वालों के मुताबिक महिला ने जब शादी का दबाव बनाना शुरू किया। जिसके बाद से वो परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी में उसने यह कदम उठा लिया। युवक की मौत के

.

धोबी वाली गली कच्ची बस्ती गोविंद नगर निवासी दिनेश कुमार दिवाकर (44) प्राइवेट फैक्ट्री में कर्मी था। दिनेश पम्मी नाम की ेक महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। उसके दो बच्चे भी है। दोनों ने शादी नहीं की थी मगर दिनेश उसे पत्नी की तरह ही रखता था।

शादी करने का दबाव बना रही थी पम्मी

भाई मुकेश ने बताया कि बीती दीपावली से पम्मी दिनेश पर शादी करने का दबाव बना रही थी। वो लगातार उससे कह रही थी कि शादी कर ले। दिनेश उसे हर बार थोड़ा रुकने के लिए कहता था। इसपर दोनों के बीच तनाव भी हो गया था।

भाई ने बताया बीच में कई बार दोनों के बीच विवाद बढ़कर बात लड़ाई झगड़े तक पहुंच गई थी। शुक्रवार को दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। जिससे दिनेश काफी तनाव में आ गया था। उसने रात में बेल्ट से फंदा बनाया और फांसी लगाकर जान दे दी।

दिनेश के पिता मेवालाल का देहांत काफी समय पहले हो चुका है। परिवार में भाई के अलावा मां शांति है। शनिवार को गोविंद नगर पुलिस ने दिनेश के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

इंस्पेक्टर गोविंद नगर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर वो कोई लिखित तहरीर देते हैं तो मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version