दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे लीची बेचने वाले दुकानदार को सावधान होने की जरूरत है। गंदगी फैलाने पर अब इन पर चालान किया जाएगा। नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने साफ कहा है कि लीची विक्रेताओं को पहले समझाया जाएगा। अगर नहीं माने तो उन पर जुर्मा
.
नगर आयुक्त ने बताया कि लीची विक्रेता सुबह से रात तक सड़क किनारे दुकान लगाते हैं। लीची के पत्ते और कचरा सड़क पर फेंक देते हैं। इससे शहर में गंदगी फैल रही है। यह स्वच्छ शहर अभियान में बाधा बन रहा है। नगर निगम ने तय किया है कि अब इन पर सख्ती की जाएगी।
सफाई से जुड़े सभी कर्मियों के साथ बैठक
नगर आयुक्त ने सफाई से जुड़े सभी कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नगर निगम का मुख्य काम सफाई है। इसी को लेकर हर दिन शिफ्ट वाइज सफाई होती है। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक, फिर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक सफाई होती है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए बैठक की गई।
सड़क किनारे बैठक कर फल बेचती महिलाएं।
सफाई व्यवस्था की समीक्षा की
सिटी मैनेजर और स्वच्छता प्रभारी, जोनल हेड के नेतृत्व में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। लीची विक्रेताओं की ओर से सड़क पर फैलाए जा रहे कचरे पर चर्चा हुई। तय किया गया कि इन्हें निश्चित जगह पर दुकान लगाने को कहा जाएगा। अगर नहीं माने तो चालान किया जाएगा।
नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम हर शाम बैठक कर पूरे दिन का फीडबैक लेता है। जहां कमी रहती है, उस पर चर्चा होती है। साफ-सफाई नगर निगम का रोज का काम है। इसमें कोई लापरवाही नहीं चलेगी।