Homeपंजाबलुधियाना में आज भाजपा प्रदेश प्रधान जाखड़: सुनील साधेंगे विरोधियों पर...

लुधियाना में आज भाजपा प्रदेश प्रधान जाखड़: सुनील साधेंगे विरोधियों पर निशाना,पूर्व CM रूपाणी के निधन पर करेंगे संवेदना व्यक्ति – Ludhiana News



भाजपा प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़।

पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव है। भाजपा ने जीवन गुप्ता को टिकट दिया हुआ है। पिछले 10 दिनों से भाजपा का मोर्चा पूर्व सीएम गुजरात स्व. विजय रूपाणी ने संभाला हुआ था। अहमदाबाद में हुए एअर प्लेन क्रैश हादसे में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद अब लुधि

.

जाखड़ आज फिरोजपुर रोड पर भाजपा चुनाव कार्यालय में भाजपा के नेताओं के साथ बैठक करेंगे जिसके बाद वह पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे। जाखड़ आज विरोधियों पर भी निशाना साधेगे। वहीं वह विजय रूपाणी के लिए संवेदना भी व्यक्त करेंगे।

50 साल कांग्रेस के साथ रहे

भाजपा जॉइन करने के बाद जाखड़ ने कहा कि 1972 से लेकर 2022 तक हर अच्छे-बुरे समय में हमारा परिवार 50 साल तक कांग्रेस के साथ रहा। जाखड़ ने कहा, ‘मैंने कभी राजनीति को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं किया। मैंने कभी किसी को तोड़ने की कोशिश नहीं की। सुनील जाखड़ ने एक परिवार से रिश्ता तोड़ा तो कुछ आधारभूत बातें थी। मैंने राष्ट्रीयता, एकता और पंजाब के भाईचारक सांझ के लिए यह कदम उठाया।

सुनील जाखड़ का सियासी सफर

सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख हिंदू नेता थे। वह अबोहर के गांव पंचकोसी के रहने वाले हैं। उनके पिता बलराम जाखड़ भी कांग्रेस के दिग्गजों में शामिल थे। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़ा रहा। जाखड़ 2002 में पहली बार अबोहर शहर से विधायक चुने गए थे।

वह यहां से 3 बार विधायक बने। इसके बाद वह 2012 से 2017 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। सुनील जाखड़ ने BJP का गढ़ माने जाने वाली गुरदासपुर लोकसभा सीट से 2017 में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। कैप्टन जब 2017 के बाद CM बने तो जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version