Homeपंजाबलुधियाना में आप और भाजपा को झटका: कई नेताओं ने थामा...

लुधियाना में आप और भाजपा को झटका: कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ,बीजेपी पार्षद और पूर्व विधायक गोगी के भांजे रोनी हुए शामिल – Ludhiana News


कांग्रेस में शामिल होने अन्य पार्टियों के नेता।

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। लुधियाना में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के वार्ड नंबर 58 के मौजूदा पार्षद सन्नी मास्टर, हलका दाखा से भाजपा नेता करण वड़िंग और स्वर्गीय विधायक गुरप्रीत गोगी

.

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किया स्वागत

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक प्रगट सिंह, पूर्व विधायक राज कुमार वेरका, पूर्व विधायक कुशलदीप ढिल्लों, पूर्व पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों, ईश्वरजोत चीमा और उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। सन्नी मास्टर, करण वड़िंग और परमवीर सिंह रोनी का कांग्रेस में शामिल होना आम आदमी पार्टी और भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है।

हलका पश्चमी के उम्मीदवार भारत भूषण आशु जानकारी देते हुए।

भारत भूषण आशु बोले…

भारत भूषण आशु ने कहा कि लगातार लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे है। आज मौजूदा पार्षद भी शामिल हुए है। आशु ने कहा कि मैं अन्य किसी विपक्ष के बारे कुछ नहीं कहूंगा। मेरा मानना है कि किसी को कुछ कहने की बजाय अपनी लकीर बड़ी कर दो।

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जानकारी देते हुए।

केजरीवाल पंजाब से हिन्दू लीडरशिप खत्म करने चाहते-चरणजीत चन्नी

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आज लोग आम आदमी पार्टी से तंग होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे है। सरेआम पंजाब में कही बम धमाके हो रहे है कही फिरौतियां मांगी जा रही है। आज लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे है। आप सरकार ने किसी शहर या पंचायत को फंड जारी नहीं किए।

पंजाब में सारी रेत आप सरकार लूट रही है। पंजाब का पैसा केजरीवाल ले जा रहे है। केजरीवाल पंजाब की हिन्दू लीडरशिप को मार कर खुद यहां नेता बनना चाहता है। साजिश के तहत आशु और होशियारपुर वाले शाम सुंदर अरोड़ा पर पर्चा दिया। आशु और अरोड़ा दोनों अदालत से बरी होकर बाहर आए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version