लुधियाना के चौड़ा बाजार में बनी पिंक प्लाजा मार्केट में खाली दुकानें सील करते ग्लाडा कर्मी।
लुधियाना में आज ग्लाडा के अधिकारियों ने निगम टीम के सहयोग के साथ पिंक प्लाजा मार्केट चौड़ा बाजार में कार्रवाई की। टीम ने ग्लाडा की जगह पर कब्जे किए हुए लोगों के सामान जब्त किया। वहीं उन्होंने ग्लाडा की जो खाली दुकानें पड़ी थी उसे भी सील करके ताले जड़
.
टीम की इस कार्रवाई का रेहड़ी फड़ी संचालकों ने विरोध किया। उनका कहना था कि ग्लाडा टीम ने आज धक्केशाही करते हुए उनका सामान जब्त किया है।
ग्लाडा कर्मियों को मार्केट से बाहर जाने के लिए कहते लोग।
जेसीबी की मदद से हटाए अतिक्रमण
ग्लाडा टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई दौरान रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने धरना लगाकर ग्लाडा के खिलाफ नारेबाजी भी की। अधिकारियों के साथ कुछ लोगों की बहसबाजी भी हुई। मामला बढ़ता देख थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। SHO गगनदीप सिंह ने लोगों को शांत करवाया।
रेहड़ी फड़ी यूनियन ने लगाया धरना।
रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान पप्पी बोले….
जानकारी देते हुए रेहड़ी फड़ी यूनियन के प्रधान पप्पी ने कहा कि ग्लाडा ने आज धक्केशाही की है। इस मामले को वह कोर्ट तक लेकर जाएंगे। प्रशासन रेहड़ी फड़ी वालों के रोजगार छीन रहा है। रेहड़ी फड़ी संचालकों के लिए सरकार जगह निर्धारित करें जहां लोग अपना कारोबारी चला सके। पप्पी ने कहा कि अधिकारी आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे लेकिन सरकार को वह बदनाम नहीं होने देंगे।
लोगों को शांत करवाती पुलिस।
पप्पी ने कहा कि 2014 में नेशनल पालिसी के तहत अभी तक कोई जगह मुहैया नहीं करवाई गई। इस संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भी पत्र लिखा हुआ है। कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि आज की कार्रवाई सीनियर अधिकारियों के आदेशों पर की गई है।