भागे कैदियों को पुलिस कर्मचारियों ने पकड़ा।
पंजाब के लुधियाना में सिविल अस्पताल में आज हंगामा हो गया। दो कैदियों को पुलिस कर्मी सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने लाए थे। पुलिस मुलाजिमों को चकमा देकर दोनों कैदी भाग गए थे। लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों बदमाशों को पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तार लिया।
.
बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर सिविल अस्पताल में पुलिस कर्मियों की लापरवाही के कारण मेडिकल करवाने आए हवालाती भाग जाते है।
कैदियों को ले जाते पुलिसकर्मी।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दबोचे भागे कैदी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज पुलिस चौकी धर्मपुरा से ASI परमजीत सिंह दो कैदी खुशकरण और हरचरण का मेडिकल करवाने आए थे। पुलिस मुलाजिमों को दोनों कैदी चमका देकर भाग गए। पुलिस कर्मचारियों ने बदमाशों को इधर-उधर ढूंढा काफी कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को काबू कर लिया गया।
ASI परमजीत सिंह जानकारी देते हुए।
ASI परमजीत सिंह बोले…
जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि दोनों ने कैदियों ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन मौके पर ही उन्हें दबोच लिया गया। दोनों कैदियों को सजा हो चुकी है। आज मेडिकल करवा इन्हें जेल भेजना है। स्नैचिंग के मामले में इन्हें सजा हुई है। उधर दूसरी तरफ कैदियों का कहना है कि उन्होंने भागने की कोशिश नहीं की।