Homeपंजाबलुधियाना में नवविवाहिता की मौत: 4 महीने पहले हुई शादी,बर्थ पार्टी...

लुधियाना में नवविवाहिता की मौत: 4 महीने पहले हुई शादी,बर्थ पार्टी से वापस लौट की आत्महत्या,मामला संदिग्ध – Ludhiana News


पंजाब के लुधियाना में बीती रात एक नवविवाहिता की मौत हो गई। महिला की 4 महीने पहले शादी हुई है। देर रात वह पड़ोस में बर्थ डे पार्टी से वापस घर लौटी थी। अचानक से उसके पति को आस-पास के लोगों ने फोन कर महिला के फंदे से लटकने की सूचना दी। महिला ने कमरे में

.

4 महीने पहले हुई मृतक सपना की शादी

जानकारी देते हुए संजीव ने कहा कि वह ढंडारी ग्यासपुरा नजदीक मित्तल कांटे के पास किराए के कमरे में रहता है। उसकी करीब 4 से 5 महीने पहले सपना से शादी हुई है। देर शाम पड़ोस में एक बच्चा के जन्म दिन था। सपना वहीं गई हुई थी। उसे मैंने बर्थ पार्टी से बुलाया और कहा कि खाना बनाकर दे दो मैंने काम पर जाना है। सपना ने खाना बनाया और टिफन भी पैक किया।

सपना का पति संजीव जानकारी देते हुए।

फैक्ट्री पहुंचा तो पत्नी की मौत की मिली सूचना

फैक्ट्री जब पहुंचा तो कमरे से पड़ोसी का फोन आया और उसने सपना की मौत हो जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंच देखा कि सपना एक हुक के साथ फंदा लगाकर लटकी हुई थी। कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसका शव हुक से नीचे उतारा।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम

संजीव ने कहा कि उसने कई लोगों से कहा कि पुलिस को सूचित करो और एम्बुलेंस को बुला दो लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। वह किसी तरह खुद ही पत्नी को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। सपना की बहन को घटना की जानकारी दे दी है।

परिवार के आने के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।सपना ने किन कारणों से आत्महत्या की यह अभी पता नहीं है। केस संदिग्ध होने के कारण पुलिस मामले की जांच भी करेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version