लखनऊ3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
लखनऊ के लूलू मॉल स्थित कल्याण ज्वैलर्स से चोरी हुए सोने के कंगन बरामद कर लिए गए हैं। यह चोरी 13 सितंबर 2024 को हुई थी। स्टोर मैनेजर पवन कुमार जायसवाल की शिकायत पर तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने 26 मार्च 2025 को न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए कानपुर जेल से एक आरोपी माया को लेकर बरामदगी की। माया की निशानदेही पर कानपुर के बर्रा इलाके में शिवम इन्क्लेव के सामने स्थित पार्क से चोरी के कंगन बरामद किए गए।
बरामद किए गए दोनों कंगनों का कुल वजन 43.747 ग्राम है। पहला कंगन 21.879 ग्राम और दूसरा 21.865 ग्राम का है। इन कंगनों को सील कर नमूना तैयार किया गया है।
पुलिस ने मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी माया के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में और उसकी साथी पूनम यादव व मुस्कान अंसारी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस में कार्रवाई की जाएगी। बरामदगी के बाद आरोपी माया को वापस कानपुर जेल भेज दिया गया है।