Homeझारखंडवक्फ कानून की सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाएगी बीजेपी: जनजागरण अभियान की...

वक्फ कानून की सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाएगी बीजेपी: जनजागरण अभियान की शुरुआत

धनबाद, 06 मई 2025:मोदी सरकार के वक्फ कानून को लेकर चल रहे विवादों के बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर वक्फ कानून से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

बीजेपी ने 20 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले इस अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला आज बीजेपी जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और झारखंड प्रदेश हज कमिटी के पूर्व चेयरमैन रिजवान खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।बालमुकुंद सहाय ने बताया कि इस जनजागरण अभियान में जिला संयोजक से लेकर मंडल और प्रदेश स्तर तक एक टोली बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। यह अभियान सभी बूथों तक जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है, और अब क्षेत्रीय एवं जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। पार्टी कार्यकर्ता पम्पलेट के माध्यम से वक्फ कानून की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।सत्येंद्र सिंह, सरवन राय, नित्यानंद मंडल, मानस प्रसून्न, धर्मजीत सिंह सहित बीजेपी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यशाला में उपस्थित थे।बीजेपी ने इस अभियान को लोगों को भ्रम से बचाने और सही जानकारी देने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version