Homeराज्य-शहरविधायकों के घरों के बाहर किसान लगाएंगे पक्का मोर्चा: धान की...

विधायकों के घरों के बाहर किसान लगाएंगे पक्का मोर्चा: धान की खरीद से जुड़ा है मामला, कल 25 टोल प्लाजा करवाए थे फ्री – Punjab News



पंजाब में आज किसान आप के विधायकों और भाजपा नेताओं के घरों के बाहर लगाएंगे पक्का माेर्चा।

पंजाब में आज (वीरवार) को किसानों द्वारा आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों-मंत्रियों और भाजपा विधायकों के घरों के बाहर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। किसानों का आरोप है कि मंडियों में धान की खरीद उचित तरीके से नहीं हो रही है। इस वजह से किसान परेशान हैं। जबक

.

यह संघर्ष दिन-रात जारी रहेगा

किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि संगठन की 5 सदस्यीय प्रदेश नेतृत्व टीम ने यह फैसला लिया है। फैसले के अनुसार दोनों तरह के मार्च दिन-रात जारी रहेंगे।

किसानों और मजदूरों की कई मांगें हैं। इनमें से एक मांग एमएसपी पर धान की निर्बाध खरीद शुरू करना है। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी इसमें शामिल हैं। जिन पर केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की आप सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।

दोनों सरकारों पर अनदेखी का आरोप

किसान नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार पर किसानों की इन जायज मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। वे कॉरपोरेट समर्थक विश्व व्यापार संगठन की खुले बाजार नीति के खिलाफ हैं। उन्होंने सभी गांवों के किसानों और मजदूरों से अपील की है कि वे केंद्र और राज्य सरकार के इस घातक हमले को विफल करने के लिए दिन-रात काम करें। उसी ताकत के साथ इन मोर्चों पर पहुंचें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version