जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जमुई में गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। बैसरन घाटी में हुए इस हमले में 27 पर्यटकों की जान गई थी। विधायक श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में केन्द्रीय गांधी पुस्तकालय से कैंडल मार्च नि
.
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कुंदन यादव के नेतृत्व में अलग से एक कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उन्होंने आतंकियों का पुतला दहन किया। कुंदन यादव ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है।
पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग
विधायक के कैंडल मार्च में भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कई नेता शामिल हुए। विहिप के मार्च में भाजपा नेता विकास सिंह, महिला जिला अध्यक्ष साधना सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने केंद्र सरकार से आतंकियों और पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।