Homeबिहारवीर कुंवर सिंह एक महान देशभक्त और समाज सुधारक - Banka News

वीर कुंवर सिंह एक महान देशभक्त और समाज सुधारक – Banka News


.

बुधवार को चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर (बांका) में वीर कुंवर सिंह की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर, वरिष्ठ आचार्य विनय कुमार सिंह व वरिष्ठ आचार्या संजना सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि “वीर कुंवर सिंह एक महान योद्धा, देशभक्त और समाज सुधारक थे। उनका व्यक्तित्व साहस, वीरता, उदारता और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण से भरा हुआ था।”

अपने देश और लोगों के प्रति बहुत समर्पित थे : विनय कुमार सिंह वहीं वरिष्ठ आचार्य विनय कुमार सिंह ने कहा कि “वीर कुंवर सिंह अपने देश और लोगों के प्रति बहुत समर्पित थे। वे एक निडर और साहसी योद्धा थे। उनकी वीरता और नेतृत्व क्षमता ने अंग्रेजों को काफी परेशान किया था।” इस मौके पर मंच का संचालन वरिष्ठ आचार्या संजना सिन्हा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ आचार्य कृष्ण प्रकाश सिंह, विवेकानंद सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, दिलीप झा, विनोद कुमार, गौतम पाठक, तृप्तिनाथ झा, संजीव कुमार सुधांशु, धर्मेंद्र थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version