पंजाब के कीरतपुर में HRTC बस पर अज्ञात हमलावरों ने बीती रात को पत्थर मारे।
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस पर बुधवार रात को बदमाशों ने हमला कर दिया। कांगड़ा के चामुंडा देवी से मथुरा-वृंदावन को बीते कल ही शुरू की गई बस पर बाइक सवार तीन युवकों ने पत्थर मारे और मौके से फरार हो गए। यह हमला पंजाब नगल के भानुपल्ली के पास
.
बस में सवार यात्री अनीता देवी के अनुसार, अंधेरे में तीन युवकों ने बस पर तीन बार पत्थर मारे। इससे बस का फ्रंट मिरर टूटा। शीशे के टुकड़े यात्रियों और ड्राइवर पर गिरे। घटना के बाद बस को करीब आधा घंटा कीरतपुर के पास खड़ा रखा गया और पुलिस को शिकायत दी गई।
उच्च अधिकारियों को सूचना के बाद बस वृंदावन के लिए रवाना की गई। यह हमला रात 11 बजकर 3 मिनट पर हुआ।
बीते कल बस को वृंदावन रवाना करने से पहले कांगड़ा बस अड्डे में फोटो खिंचाते हुए सवारियां
कल ही बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
बता दें कि बीते कल ही HRTC बस करीब 7 बजे कांगड़ा वृंदावन को रवाना की गई। इसे पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
क्षेत्रीय प्रबंधन को कीरतपुर भेजा- वर्मा
एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय प्रबंधक ऊना को मौके पर भेजा गया। विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
चामुंडा देवी से मथुरा वृंदावन को भेजी गई बस कर टूटा फ्रंट मिरर।
अप्रैल में भी हिमाचल की बसों को कई जगह निशाना बनाया
बता दें अप्रैल में हिमाचल की कई बसों को पंजाब के अलग अलग क्षेत्रों में खालिस्तानी समर्थकों ने निशाना बनाया था। इसके बाद कुछ दिन हिमाचल ने पंजाब में नाइट स्टे करने वाली बसों को बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पंजाब सीएम भगवंत मान से बात के बाद माहौल सामान्य होने के बाद अप्रैल में ही बस सेवा शुरू की गई थी।