Homeराज्य-शहरशराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो मारा चाकू: दुकान...

शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो मारा चाकू: दुकान से घर लौट रहे युवक पर हमला; हथियार के साथ आरोपी की तस्वीर वायरल – Satna News



आरोपी विनय तिवारी की चाकू के फोटो साथ सोशल मिडिया पर सामने आई है।

मैहर के अमरपाटन में एक व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित हर्ष रजक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

घटना गुरुवार की रात की है। हर्ष रजक अपनी दुकान से घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी विनय तिवारी उर्फ बिन्नी ने उसे रोका। विनय ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। हर्ष के मना करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया। हमले में हर्ष के पैर में गंभीर चोट आई।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस स्थानीय लोगों ने घायल हर्ष को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हाथ में चाकू लिए तस्वीर आई सामने इस बीच सोशल मीडिया पर आरोपी विनय तिवारी की एक तस्वीर सामने है। तस्वीर में वह हाथ में चाकू लिए नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, विनय उज्जैन के दुर्लभ कश्यप गैंग का सदस्य रहा है। वो आंखों में काजल लगाकर और कंधे पर काला गमछा डालकर चाकू लेकर घूमता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version