Homeराज्य-शहरशहडोल में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: जेल से छूटे...

शहडोल में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: जेल से छूटे दुष्कर्मी ने पूर्व मंत्री बंगले में किया रेप, स्कूल जाते समय किया अपहरण – Shahdol News



घटनास्थल जहां आरोपी ने बच्ची से रेप किया।

शहडोल में एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडव नगर में स्कूल जा रही 13 वर्षीय छात्रा के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान पंकज कटारे (54) के रूप में हुई है। वह जैन मंदिर के पास कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने

.

घटना बुधवार सुबह की है। छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी। आरोपी ने उसे स्कूल के पास रोका और बहला-फुसलाकर पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर ले गया। किसी व्यक्ति ने बच्ची को मकान में जाते देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, आरोपी वारदात को अंजाम दे चुका था। हालांकि, पुलिस ने उसे भागने से पहले ही पकड़ लिया। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में 10 साल की सजा काट चुका है। वह पिछले साल ही जेल से छूटा था।

घटनास्थल शहर का पॉश इलाका माना जाता है। यहां एक पुलिस अधिकारी का शासकीय आवास भी है। इलाके में एक बड़ा निजी स्कूल, कन्या महाविद्यालय और पॉलिटेक्निक कॉलेज है, जहां रोजाना सैकड़ों छात्राएं पढ़ने आती हैं। इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version