शाजापुर के मां राजराजेश्वरी मंदिर की दान पेटी में इस बार 2 लाख 2 हजार 150 रुपए की राशि मिली। दान पेटी शनिवार सुबह 10 बजे प्रशासन की मौजूदगी में खोली गई। गिनती का काम मंदिर परिसर के सांस्कृतिक भवन में नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम की निगरानी में हुआ।
.
साल में चार बार खोली जाती है दानपेटी
मंदिर प्रबंध समिति के मैनेजर रवि प्रजापत ने बताया कि दान पेटी साल में चार बार खोली जाती है। यह नवरात्रि से पहले और बाद में खोली जाती है। पिछली तीन बार में अलग-अलग राशि मिली थी। 18 सितंबर 2024 को 99 हजार 850 रुपए मिले। 19 नवंबर 2024 को 1 लाख 6 हजार 920 रुपए मिले। 11 मार्च 2025 को 83 हजार 185 रुपए मिले।
धनराशि का इस्तेमाल मंदिर के विभिन्न कार्यों में होगा
दानपेटी से मिली धनराशि का इस्तेमाल मंदिर के विभिन्न कामों में किया जाता है। इसमें पुजारियों और चौकीदारों का वेतन शामिल है। बिजली बिल, धार्मिक आयोजन और नवरात्रि महोत्सव का खर्च भी इसी से होता है। मंदिर का रखरखाव भी इसी पैसे से किया जाता है। सभी कार्य शासन के निर्देश पर पारदर्शी तरीके से किए जाते हैं।